साहिबगंज: जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं का उपायुक्त हेमंत सती ने किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। जहां उपायुक्त ने वृद्धा आश्रम, सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, स्वाधार गृह, नेत्रहीन व स्पष्टिक विद्यालय एवं बालक बाल गृह का निरीक्षण करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता को कई तरह के दिशा निर्देश दिए। मौके पर सभी विभागों के कर्मी मौजूद थे