साहिबगंज: सोती चौकी खुटहरी से विवाहिता महिला हुई लापता, पति ने जिरवाबाड़ी थाना में दिया आवेदन
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पंचायत बड़ा मदनशाही के सोती चौकी खुटहरी से विवाहिता महिला संतोषी देवी लापता हो गई। जहां इस मामले को लेकर पीड़ित पति सुनील कुमार मड़ैया ने बुधवार को थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देते हुए अपनी पत्नी के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन पत्र में पीड़ित पति ने जिक्र किया है कि उसकी शादी 12 वर्ष पूर्व पिंडारी निवासी से हुई है।