कांगड़ा: कांगड़ा के साथ लगते जोगीपुर, रिहालपुरा, खोली, राजल व समेला सहित कई क्षेत्रों में 21 अक्तूबर से बिजली बंद: सहायक अभियंता
Kangra, Kangra | Oct 19, 2024 विद्युत उपमंडल नंबर दो पुराना कांगड़ा के सहायक अभियंता इंजी. वेद प्रकाश ने शनिवार काे साढ़े पांच बजे बताया कि 21 से 28 अक्तूबर तक विभिन्न स्थानाें की विभिन्न क्षेत्राें की उचित रख-रखाब के चलते बिजली बंद रहेगी। उन्हाेंने बताया कि अगर किसी कारणवश काम निर्धारित समय नहीं हुआ, तो उसे अगले दिनों में किया जाएगा। उन्हाेंने सर्व साधारण से सहयाेग की अपील की है।