कांगड़ा: टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत, जहरीले पदार्थ का किया था सेवन
Kangra, Kangra | Oct 17, 2024 कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज उपचार के दौरान आज वीरवार को 6:30 बजे एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर के बड़सर के 37 वर्षीय व्यक्ति ने 2 दिन पूर्व गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।