सहजनवा: कटसहरा में स्मार्ट मीटर पर भड़का जनाक्रोश, गलत रीडिंग और भारी बिलों से नाराज़ ग्रामीणों ने उपकेंद्र का किया घेराव
गोरखपुर के सहजनवा तहसील अंतर्गत कटसहरा ग्राम पंचायत में स्मार्ट मीटरों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गलत रीडिंग और भारी बिजली बिलों से परेशान दर्जनों उपभोक्ताओं ने गंगटही विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिलों में कई गुना बढ़ोतरी हो रही है।