जहानाबाद: धानगांवा में ज़मीन विवाद: बकरी बांधने की जगह मुनगा का पेड़ लगाने पर मां-बेटियों की पिटाई, तीन घायल
जहानाबाद के धानगांवा निवासी शनिचरी देवी, उनकी बेटियां दुलर कुमारी और सुनीता कुमारी को पड़ोस के गोतिया ने जमीन विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया।घायलों ने बुधवार शाम करीब 5 बजे बताया कि घर के पास स्थित ज़मीन पर हम अपने बकरी को बांधते थे जहां आरोपियों के द्वारा उक्त जगह पर मुनगा का पेड़ लगा दिया गया और जब हम कहने गए तो बाद विवाद बढ़ा जिसके बाद यह घटना घटी।