भभुआ: मुंडेश्वरी सभाकक्ष में नीट यूजी परीक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Bhabua, Kaimur | May 1, 2026 आज शुक्रवार को 12:30 बजे भभुआ मुंडेश्वरी सभाकक्ष में नीट यूजी के परीक्षा को लेकर डीएम नितिन कुमार सिंह एवं एसपी हरिमोहन शुक्ला ने अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में बताया कि जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल 1476 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।