चूरू: यूथ कांग्रेस ने नगर परिषद में थाली बजाकर किया प्रदर्शन, शहर में जलभराव की समस्या के समाधान की उठाई मांग
Churu, Churu | Jul 17, 2025 चूरू यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को सुबह करीब 11:30 बजे नगर परिषद परिसर में थाली बजाकर प्रदर्शन किया। शहर में जल भराव की समस्या के समाधान की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के लोगों को लेकर नगर परिषद के सामने पहुंचे और फिर थालिया बजाते हुए नगर परिषद आयुक्त के चेंबर के पास जमकर नारेबाजी की।