चूरू: ABVP ने चूरू में की प्रेस वार्ता, आंदोलनात्मक गतिविधियों एवं सदस्यता अभियान पर की गई चर्चा
Churu, Churu | Jul 17, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर गुरुवार दोपहर 12 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, चूरू द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में परिषद के पदाधिकारियों द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों, छात्रसंघ चुनावों को लेकर प्रस्तावित आंदोलनात्मक गतिविधियों एवं सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया।