बिलग्राम: धनीपुरवा गांव में तारबंदी विवाद के दौरान किशोर पर हुआ हमला, सिर में आई गंभीर चोटें
Bilgram, Hardoi | Jun 12, 2026 हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के धनीपुरवा गांव में गुरुवार रात तारबंदी को लेकर हुए विवाद में 12 वर्षीय किशोर शिवांशु घायल हो गया।आरोप है कि वह खेत की तारबंदी की रखवाली कर रहा था, तभी गांव के दो युवक लकड़ी के खंभे उखाड़ने लगे। विरोध करने पर कहासुनी हुई और आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिससे किशोर के सिर में गंभीर चोटे आई है