तिजारा: भिवाड़ी बायपास बिना बारिश के फिर डूबा, 3 फीट तक पानी जमा, दुपहिया वाहन डूबकर हो रहे बंद
Tijara, Alwar | May 27, 2026 भिवाड़ी बायपास एक बार फिर बिना बारिश के जलमग्न हो गया है। मंगलवार रात RHB कार्यालय के पास एक कच्ची दीवार क्षतिग्रस्त होने से भारी मात्रा में पानी बाईपास पर आ गया, जिससे पूरे क्षेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बुधवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाईपास पर लगभग 3 फीट तक पानी जमा हो गया है इसमें दो पहिया वाहन डूब कर बंद हो रहे हैं।