संभल: केला देवी क्षेत्र में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लदनपुर से पति और ससुर को किया गिरफ्तार
संभल के थाना केला देवी क्षेत्र में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन लोगों के ऊपर हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस अपनी तफ़्तीश में जुड़ी थी। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया।