**कांकेर में 20 अक्टूबर को होगा विजयादशमी महोत्सव 2026, भव्य रावण दहन और आतिशबाजी की तैयारी**
**कांकेर।** विजयादशमी के अवसर पर कांकेर के नरहरदेव मैदान में 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को विजयादशमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रावण दहन के साथ भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे लोक कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम और रावण के युद्ध प्रसंग के मंचन से होगी। शाम 6:30 बजे रावण पूजन और शाम 6:45 बजे रावण दहन एवं भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
नगर पालिका परिषद कांकेर ने समस्त नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर महोत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
**स्थान: नरहरदेव मैदान, कांकेर।**
#कांकेर #विजयादशमीमहोत्सव2026 #रावणदहन #दशहरा #श्रीराम नरहरदेवमैदान Vijayadashami2026
Kanker, Kanker | Oct 19, 2026