आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित मोलनापुर नत्थनपट्टी गांव में आयोजित वार्षिक बुद्ध मेला रविवार को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
मेले में दूर-दराज से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बाबा गौतम बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। झूले, मिठाइयों की दुकानें और लोकगीत मेले के आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुडलक सिंह, विशिष्ट अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर एवं मुख्य वक्ता श्रीराम मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाजसेवी दिवाकर मौर्य ने कहा कि बाबा गौतम बुद्ध के दरबार में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, यहां सभी समान हैं। यही इस मेले की सबसे बड़ी पहचान है।
यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, भाईचारे, शांति और मानवता का प्रतीक है।
सभी ग्रामवासियों, आयोजकों और सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।
बुद्ध के विचार अपनाएं, समाज में प्रेम और समानता फैलाएं।
#नमोबुद्धाय #जयभीम #जयभारत #गौतमबुद्ध #बुद्धमेला #मोलनापुर #नत्थनपट्टी #आजमगढ़ #कप्तानगंज #सामाजिकसमरसता #बुद्धविचार #समानता #भाईचारा Arun Rajbhar #ArunRajbhar