मांट: गोवेर्धन का टिंकू नोहझील की युवती को भगा ले गया
Mat, Mathura | Sep 22, 2026 नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग 20 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गोवर्धन निवासी टिंकू नामक युवक युवती को अपने साथ ले गया है।