बिहार: पतुआना गांव से अगवा हुआ बालक का गांव के ही रेलवे ट्रैक के पास से मिला शव ,घटना स्थल पर पहुचे वरीय पुलिस पदाधिकारी
Bihar, Nalanda | Sep 18, 2024 17 सितंबर को पातुआना से अपहृत हुये धर्मेंद्र यादव के 5 वर्षीय पुत्र का शव पतुआना गांव के ही रेलवे लाइन के पास मिला। बताते चले की बालक को अगवा किये जाने के मामले में पतुआना गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र सुनील कुमार को बिहार थाना पुलिस ने देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछ ताछ में पता लगा की बालक की हत्या कर रेलवे ट्रैक के पास फेका है।