बलरामपुर: कोतवाली देहात अंतर्गत श्याम बिहार कॉलोनी में एक व्यक्ति रात में घुसा, लोगों ने पकड़ा, उसकी मौत, पुलिस जांच में जुटी
रविवार सोमवार कि बीती रात लगभग 12 के बाद कोतवाली देहात अंतर्गत श्याम विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति रात में घर में घुसा लोगों द्वारा उसे पकड़ लिया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है,अपर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार 12 बजे बताया कि लोगों ने बताया है वह नशे का आदि था।श्याम विहार कॉलोनी वालों ने कहा व्यक्ति चोरी के उद्देश्य से कॉलोनी के घर में घुसा था।