बलरामपुर: झारखंडी मंदिर में गणपति महोत्सव समिति की हुई बैठक, 27 अगस्त से आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने पर हुई चर्चा
गणपति महोत्सव समन्यवक समिति की बैठक झारखंडी मंदिर में संस्थापक अध्यक्ष अविनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर चर्चा की गई, समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणपति महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त से प्रारंभ होकर 3 सितंबर को सामूहिक रूप से विसर्जन की भव्य शोभायात्रा वीर विनय से सिसई घाट तक निकाली जाएगी