बलरामपुर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खाद यूरिया की समस्या को लेकर जिला अधिकारी के नाम दिया ज्ञापन
सोमवार दोपहर 12:00 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूरिया खाद की समस्या को लेकर कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने समिति के सचिवों पर यूरिया खाद की काला बाजारी का आरोप लगाया उनके स्थानांतरण की मांग की। समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूरिया खाद आ रही है और कहां जा रही है यह पता नहीं चल रहा।