बलरामपुर: श्याम विहार कॉलोनी में चोरी करने वाले व्यक्ति की पिटाई से हुई मौत, परिजनों ने लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली देहात क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी धुसाह में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर तत्काल कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया, सीओ सिटी ज्योतिश्री मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।शव की शिनाख्त डब्लू उर्फ़ शरीफ़ पुत्र मुन्नन खान के रूप में हुई।