बलरामपुर: मथुरा बाजार में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
राम शंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिव प्रसाद द्विवेदी ने किया, जो अटल जी के सहयोगी रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अटल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।