मलिहाबाद: दुबग्गा कानपुर बायपास पर सड़क किनारे खड़ी बस में ऑटो ने पीछे से मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल
दुबग्गा कानपुर बाईपास पर सड़क के किनारे खड़ी बस में पीछे से ऑटो के द्वारा टक्कर मार जाने का मामला सामने आया। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं और ऑटो चालक मौके से फरार हो गया मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई है। मामले में आगे की जांच पड़ताल जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।