कांके: रिम्स में बीजेपी महानगर अध्यक्ष ने मां की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया
Kanke, Ranchi | Nov 7, 2026 रिम्स में बीजेपी महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे मां की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया। इस दौरान काफी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर बीजेपी महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। हमें जब भी अवसर मिले, जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।