सूरजगढ़: नवाबगंज गांव में NH-80 पार कर रहे वृद्ध को ऑटो ने मारी टक्कर, मौत
रविवार को सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में NH 80 क्रॉस करने का प्रयास कर रहे इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय बोढी यादव के पुत्र 68 वर्षीय प्रकाश यादव को एक बैटरी से चलने वाली यात्री ऑटो ने टक्कर मार दिया. इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में बख्तियारपुर के समीप वृद्ध की मौत हो गई. अपराह्न 3 बजे पुलिस ने नवाबगंज गांव से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.