खींवसर: पांचौड़ी में अवैध खनन पर की गई कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई जब्त
पांचौड़ी (खींवसर) क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। तांतवास क्षेत्र में जांच के दौरान वाहन में अवैध खनन सामग्री पाई गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचना दी।