कुशलगढ़: फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय युवक का शव, सिर और पैर पर चोटों के निशान से मौत बनी रहस्य
कुशलगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के गांव बियापाड चूली में घर में अकेले रह रहे 45 वर्षीय बांटा पुत्र जोगी मुनिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गले में डोरी के फंदे से लटका मिला। सिर और पैरों पर चोटों के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना पर कुशलगढ़ उप अधीक्षक विनोद कुमार और पुलिस थाने के द्वितीय अधिकारी नरेंद्र सिंह शक्तावत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।