चम्पावत: भाजपा कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन
चंपावत जिला मुख्यालय बीजेपी कार्यालय में सोमवार को मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता गोविन्द सामंत ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में भाज्युमो जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय, कैलाश पांडे, सूरज प्रहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।