चम्पावत: जिले के खटोली में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा शुरू
जिले के दूरस्थ क्षेत्र खटोली में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा का शुभारम्भ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज-धज कर भव्य कलश यात्रा निकाली। सोमवार को मां भगवती मंदिर खटोली में मंदिर समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व में सात दिनी भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीगणेश हो गया है।