चम्पावत: चम्पावत जिला मुख्यालय में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली
चंपावत जिला मुख्यालय में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी राधे श्याम के नेतृत्व में बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की ओर से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली जीजीआईसी से होते हुए मुख्य बाजार व खटकना पुल से वापस जीजीआईसी पहुंची। इस दौरान सभी लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगने की अपील की गई।