रवासन नदी पर झूला पुल निर्माण की मांग को लेकर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने ग्रामीणों के साथ निकाली जनजागरण यात्रा ।
आर्यनगर गोठ से मंगोलपुरा तिराहे तक निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द पुल निर्माण शुरू कराने की मांग उठाई गई।
विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि वर्ष 2021-22 में झूला पुल के लिए पहली किस्त जारी हो चुकी थी, लेकिन चार साल बाद भी वन विभाग और अन्य आपत्तियों का निस्तारण नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में वह कई बार झूला पुल का मुद्दा उठा चुकी हैं। विधायक ने पुल निर्माण में देरी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि समय रहते निर्माण शुरू हो जाता तो जानमाल की क्षति को रोका जा सकता था।
अनुपमा रावत ने कहा कि क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भी अपनी ही सरकार से पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल वित्तीय स्वीकृति जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पुल निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वह ग्रामीणों के साथ अनशन शुरू करने को बाध्य होंगी।
#अनुपमा_रावत #AnupamaRawat #हरिद्वारग्रामीण #HaridwarRural #रवासन_नदी #RavasonRiver #झूलापुल #झूलापुलनिर्माण #पुलनिर्माण #हरिद्वार #Haridwar #उत्तराखंड #Uttarakhand #उत्तराखंडन्यूज #UttarakhandNews #जनजागरणयात्रा #ग्रामीणोंकीमांग #कांग्रेस #Congress #भाजपा #BJP #विकासकार्य #पुलकीमांग #हरिद्वारन्यूज #HaridwarNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNews #LocalNews #PoliticalNews #UttarakhandPolitics