जमुई: अगहरा में विवाद के दौरान चली गोली, युवक के पैर में लगी गोली
Jamui, Jamui | Jul 1, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के अगहरा गांव में बुधवार की। सुबह 9 बजे के करीब आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने कथित रूप से गोली चला दी, जिससे सुबोध रावत के पैर में गोली लग गई। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। घायल ने पड़ोसी पर फायरिंग का आरोप लगाया है।