लातेहार: प्रखंड कार्यालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन, विधायक प्रकाश राम ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया
पूर्व नियोजित कार्यक्रम और विधायक प्रकाश राम के लातेहार प्रवास के तीसरे दिन प्रखंड कार्यालय लातेहार सभागार मे सोमवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनसुनवाई में मुख्य रूप से विधायक प्रकाश राम के अलावा बीडीओ सीओ प्रमुख उप प्रमुख समेत सभी विभाग के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।