लातेहार: कुंदरी गांव के युवक की सांप के काटने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी पंचायत के कुंदरी ग्राम निवासी मंगलदेव उरांव पिता स्व धनेश्वर उरांव की मौत सांप के डसने से हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलदेव उरांव रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर से कुछ दूरी पर खेत की ओर गया हुआ था। जहाँ उसे विषैले सांप ने डंस लिया।