लातेहार: पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने की मांग, भाजपाइयों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद एक ओर जहां देश के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।वहीं भाजपा प्रदेश के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में और विधायक प्रकाश राम के अगुवाई मे सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे वैध और अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत छोड़ने हेतु कारवाई के संबंध में महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।