किशनगंज :पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में पुलिस द्वारा अपराधियों और दागियों के विरुद्ध नकेल कसने की प्रक्रिया जारी है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा चिह्नित दागियों का औचक जांच की जा रही है।जिला पुलिस का कहना है कि समाज में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।"