बाह: विप्रावली तिकुनिया के पास कार और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत राजाखेड़ा मार्ग पर विप्रवाली तिकुनिया के पास बाइक और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई, आनन फानन में ग्रामीणों ने घायल हुए युवकों को सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया है जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।