बाह: होली पर तीर्थ धाम बटेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ को लगाया गया छप्पन भोग, हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त
छोटी काशी कहे जाने वाले तीर्थ धाम मंदिर मैं हजारों की संख्या में भक्त बाबा बटेश्वर नाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे, इस दौरान बाबा भोलेनाथ के लिए छप्पन भोग एवं फूल बंगला बनाया गया। होली के पावन पर्व पर तीर्थ धाम बटेश्वर मंदिर में भक्तों के द्वारा रंगोली भी बनाई गई। पूरे दिन बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए भक्तों का मंदिर परिसर में तांता लगा रहा।