मगध क्षेत्र गया के आईजी कार्यालय ने जहानाबाद जिले के एक गंभीर आपराधिक मामले की जांच में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना में दर्ज कांड के अनुसंधान में अनियमितता सामने आई।