गांधी जयंती पर ग्राम गोपालपुर में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित
जल जीवन मिशन की पूर्ण नल-जल योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित
गांधी जयंती के अवसर पर आज जल जीवन मिशन अंतर्गत विकासखंड सोहागपुर की ग्राम पंचायत गोपालपुर में ग्राम सभा बैठक के दौरान जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण की गई नल-जल योजना का विधिवत जल अर्पण कर ग्राम पंचायत को हस्तांतरण किया गया। योजना के माध्यम से ग्राम के प्रत्येक घर में नल कनेक्शन द्वारा शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
जल अर्पण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण एवं जल के समुचित उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। ग्रामवासियों ने योजना के संचालन एवं संधारण में सहयोग करने तथा जल का सदुपयोग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग संभाग शहडोल के अधीक्षण यंत्री श्री एस. एल. धुर्वे, उप यंत्री सोहागपुर श्री अजय सिंह, समन्वयक श्री रोहणी कुमार बर्मन, ग्राम पंचायत गोपालपुर की सरपंच श्रीमती शकुन कोल, पंचायत सचिव श्री अंकित गौतम, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक नल के माध्यम से सुरक्षित पेयजल पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। ग्राम गोपालपुर में योजना का पूर्ण होना तथा ग्राम पंचायत को हस्तांतरण हर घर जल के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #शहडोल #shahdol