भानपुरा: अवैध सट्टा लिखते हुए एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा
भानपुरा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बड़े वाले बाबा दरगाह, झालावाड़-भानपुरा रोड के पास अवैध सट्टा संचालित कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हार-जीत के सट्टे के अंक लिखकर अवैध लाभ कमा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी की और एक युवक को सट्टा पर्ची पर अंक लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।