बांसगांव: बांसगांव में संपूर्ण समाधान दिवस में 81 शिकायतें आईं, 5 का हुआ निस्तारण, उपजिलाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बांसगांव तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी मलखान सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।