मंझनपुर: जिलाधिकारी ने मंझनपुर जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर घायल श्रद्धालुओं का हाल जाना
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल, मंझनपुर का मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस और हाइड्रा वाहन की टक्कर में घायल श्रद्धालुओं से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने घायल श्रद्धालुओं के समुचित इलाज और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।