मंझनपुर: संदीपन घाट इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
संदीप घाट थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसा हुआ है, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार कोखराज की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। घायल को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज किया है रहा है।