मंझनपुर: पइंसा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खंभे से टकराई गुजराती श्रद्धालुओं की कार, प्रयागराज दर्शन के लिए आए थे
मंझनपुर क्षेत्र के पइंसा थाना इलाके के घाटमपुर और उदहिंन गांव के बीच सड़क किनारे खंबे से एक कार टकरा गई है।मंगलवार दोपहर को श्रद्धालुओं की यह कार टकराई है जिसमें सभी को मामूली चोट एक महिला को ज्यादा चोट आई है।प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए यह परिवार गुजरात से आया था।पुलिस ने बताया कि घायल महिला का इलाज कराया गया है,सभी सुरक्षित हैं।