मंझनपुर: निजाम का पूरा में आग की चपेट में आए व्यक्ति की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
निजाम का पूरा थाना कड़ा धाम निवासी 47 वर्षीय नरेश की सोमवार रात एक भयावह हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, नरेश पलंग के नीचे आग जलाकर सो रहे थे, तभी अचानक आग ने विकराल रूप ले लिया और वह इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।