मंझनपुर: ग्राम सभा सेसा में ग्राम प्रधान और कर्मचारियों की मिलीभगत से कृषि भूमि पट्टा आवंटन में हुआ भ्रष्टाचार का खुलासा
ग्राम सभा सेसा के ग्रामीणों ने मंगलवार को समय 2 बजे ग्राम प्रधान और संबंधित कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने कृषि भूमि के पट्टों का आवंटन मनमाने तरीके से किया है, जहां पात्र व्यक्तियों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आरोप है कि पट्टा प्राप्त करने के लिए भारी रकम की मांग की जा रही है।