खरगोन जिले के बिस्टान के समीप भगवानपुरा रोड पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई, जिससे उसमें सवार मनोज पिता संतोष बागदरे, निवासी बन्हूर, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नरेंद्र पिता राधेश्याम भालसे घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक अनेकवाड़ी क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भगवानपुरा जा रहे थे।