नानपारा: नवाबगंज में कृष्ण जन्मोत्सव पर निकली विसर्जन शोभायात्रा, नौ स्थानों से यात्रा निकली, झांकियों ने मन मोहा
नवाबगंज बाबागंज में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली और पूजन सामग्री का विसर्जन किया। विसर्जन शोभायात्रा नवाबगंज थाना क्षेत्र के नौ स्थानों से निकाली गई। इनमें तेजा फांटा, गुलहरिया, राम बट्टी, किशुन गांव, सनमन गांव, खटिकन गांव, निम्निहारा और लोकई गांव शामिल थे।