खिरकिया: खिरकिया क्षेत्र के चार गांवों में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 लीटर महुआ शराब जब्त
Khirkiya, Harda | Sep 11, 2026 अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छीपाबड़ थाना पुलिस ने खिरकिया क्षेत्र के चार गांवों में कार्रवाई करते हुए 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। वहीं मौके से करीब 300 किलो महुआ लहान नष्ट किया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।