भादरा: आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन समारोह का आयोजन
भादरा। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 14, 18 व 19 पर शनिवार को आंगन मिलन समारोह आयोजित हुआ। पार्षद मिथिलेश चाचाण, स्वाति नाहटा व पुरुषोत्तम खत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों और महत्व की जानकारी देकर आमजन को केंद्रों से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया।